ब्रेकिंग
पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोपपटना नगर निगम कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, आयुक्त यशपाल मीणा ने की काम पर लौटने की अपीलMP-MLA कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, 8 साल पुराने केस में दोषी करारबापू सभागार में आशुतोष राणा के कार्यक्रम के दौरान दिखा अनोखा नजारा, दर्शकों के बीच जा बैठे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर ने किया जीत का दावा, बोले- ‘अरे जीत तो भईया हो गई यार’पटना यूनिवर्सिटी की LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र वायरल! मोबाइल से फोटो खींचकर WhatsApp पर भेजने का आरोपपटना नगर निगम कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, आयुक्त यशपाल मीणा ने की काम पर लौटने की अपीलMP-MLA कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, 8 साल पुराने केस में दोषी करारबापू सभागार में आशुतोष राणा के कार्यक्रम के दौरान दिखा अनोखा नजारा, दर्शकों के बीच जा बैठे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर ने किया जीत का दावा, बोले- ‘अरे जीत तो भईया हो गई यार’

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद! कॉलेज में घुस कर प्रोफेसर को मार दी गोली, मौके पर मची अफरा-तफरी

SITAMARHI: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश किसी को भी गोली मारने में परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां बेखौफ बदमाशों ने कॉलेज में घुसकर एक प्रोफे

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद! कॉलेज में घुस कर प्रोफेसर को मार दी गोली, मौके पर मची अफरा-तफरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश किसी को भी गोली मारने में परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां बेखौफ बदमाशों ने कॉलेज  में घुसकर एक प्रोफेसर को गोली मार दी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल प्रोफेसर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


बताया जा रहा है कि प्रोफेसर रवि पाठक हर दिन की तरह मंगलवार को भी समय से राधा कृष्ण गोयनका कॉलेज पहुंचे थे। वे कॉलेज में मौजूद थे, तभी बदमाश वहां पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी राम कृष्णा पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे हैं और घटना की जानकारी ले रहे हैं। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बदमाशों ने किस कारण से प्रोफेसर को गोली मारी यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है।


बता दें कि, रवि पाठक कॉलेज में फिजिक्स डिपार्टमेंट के hOD हैं। वह अपने ड्यूटी पर थे इसी दौरान अपराधी कॉलेज के अंदर घुसे और प्रोफेसर को गोली मार दी।इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा तफरी का माहौल कायम है। घटना के सूचना के बाद मौके पर सदर डीएसपी रामकृष्ण पहुंचे हैं और मामले की तहकीकात में जुटे हैं। गोली रवि पाठक के जबड़े में लगी है। बताया जा रहा है कि,कॉलेज में ठेकेदारी का काम भी बड़े व्यापक तौर पर चल रहा है ऐसे में ठेकेदारी के वर्चस्व को लेकर रवि पाठक को निशाना बनाए जाने की बात सामने आ रही है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता