ब्रेकिंग
छात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

कॉलेज कैंपस में कांग्रेस नेता की बेटी की बेरहमी से हत्या, ऑफर ठुकराया तो फैयाज ने चाकू से गोद डाला

DESK : कार्नाटक के हुबली में कॉलेज कैंपस में एक कांग्रेस नेता की बेटी की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। कांग्रेस नेता की बेटी के कत्ल का आरोप उसी के साथ कॉलेज में पढ़ने वाले एक

कॉलेज कैंपस में कांग्रेस नेता की बेटी की बेरहमी से हत्या, ऑफर ठुकराया तो फैयाज ने चाकू से गोद डाला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK : कार्नाटक के हुबली में कॉलेज कैंपस में एक कांग्रेस नेता की बेटी की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। कांग्रेस नेता की बेटी के कत्ल का आरोप उसी के साथ कॉलेज में पढ़ने वाले एक मुस्लिम युवक पर लगा है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।


दरअसल, हुबली धारवाड़ म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के पार्षद और कांग्रेस नेता निरंजन हीरेमठ की बेटी नेहा हुबली के ही केएलई टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी की छात्रा थी। जानकारी के अनुसार नेहा के क्लासमेट फैयाज ने उसे प्रपोज किया था। लेकिन नेहा ने उसके प्रपोजल को स्वीकार नहीं किया और उसे ठुकरा दिया। इस बात से नाराज फैयाज ने कॉलेज कैंपस में ही उसे चाकू से गोद डाला। जिससे नेहा की मौके पर ही मौत हो गई। 


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फैयाज मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी फैयाज को धर-दबोचा। हत्यारा फैयाज कर्नाटक के ही बेलगावी जिले का रहने वाला है। पुलिस ने कांग्रेस नेता की बेटी का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले के छानबीन में जुट गई है।


पुलिस के मुताबिक, आरोपी फैयाज एक स्कूल टीचर का बेटा है। करीब 6 महीने पहले वह परीक्षा में फेल हो गया था। इसके बाद से कॉलेज नहीं आ रहा था। गुरुवार को जब वह कॉलेज पहुंचा तो उसके हाथ में चाकू था। वह सीधे नेहा के पास पहुंचा और उसके ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिया। फैयाज नेहा से प्यार का इजहार भी कर चुका था। लेकिन नेहा ने उसे ठुकरा दिया था। एकतरफा प्यार में पागल फैयाज ने आखिरकार नेहा को मौत के घाट उतार दिया।