ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

सीएम नीतीश के नालंदा में शराबबंदी का हाल देखिए: नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गए दो शराबी शिक्षक, ग्रामीणों ने पुलिस बुलाकर पकड़वाया

NALANDA: बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय गुलनी में गुरुवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। स्कूल के हेडमास्टर नागेंद्र प्

सीएम नीतीश के नालंदा में शराबबंदी का हाल देखिए: नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गए दो शराबी शिक्षक, ग्रामीणों ने पुलिस बुलाकर पकड़वाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय गुलनी में गुरुवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। स्कूल के हेडमास्टर नागेंद्र प्रसाद और शिक्षक सुबोध कुमार शराब के नशे में धुत होकर बच्चों को पढ़ाने पहुंच गए थे। स्कूल में दोनों शिक्षक अजीब-अजीब हरकतें कर रहे थे। बच्चों ने इसकी सूचना अपने अभिभावकों को दी।  इसके बाद स्कूल में भारी बवाल हो गया।


बच्चों के अभिभावक जब स्कूल पहुंचे तो दोनों शिक्षक नशे में झूम रहे थे। स्कूल में भीड़ जमा हो गई और पुलिस को बुलाया गया। एक शिक्षक की हालत इतनी खराब थी कि लोगों को उसे टांगकर एंबुलेंस  तक ले जाना पड़ा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


पूरे मामले पर दीपनगर थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और शराब के नशे में धुत दोनों शिक्षकों को थाने ले आई। जांच में दोनों के नशे में होने की पुष्टि हुई है। उनके खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।