ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

CM हाउस में नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी, हत्या का भी केस दर्ज है, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

PATNA : पटना में एक बड़े जाल साज़ का खुलासा हुआ है. यह कोई छोटी मोटी जालसाजी का मामला नहीं है, सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम से ठगी करता था. मामला सीएम हाउस में वीडियोग्राफर की

CM हाउस में नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी, हत्या का भी केस दर्ज है, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना में एक बड़े जाल साज़ का खुलासा हुआ है. यह कोई छोटी मोटी जालसाजी का मामला नहीं है, सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम से ठगी करता था. मामला सीएम हाउस में वीडियोग्राफर की नौकरी दिलवाने का है. लेकिन अब इसकी पोल खुल गई है और वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया.


सीएम हाउस में वीडियोग्राफर की नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले अनिल कुमार सिंह को पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने नेहरूनगर इलाके से अरेस्ट कर लिया है. वह नेहरूनगर के आरडी टावर के ए-15 में रहता है. गुरुवार को साईं मंदिर के समीप ठगी की शिकायट करने वाले युवक ने ही उसे पकड़ा.


युवक के पास से जालसाजी करने के बहुत से सामान बरामद किये गये. आरोपित के पास से सीएम हाउस, डीजीपी, आईजीआईएमएस की दो-दो मुहर मिली है. इसके अलावा दरभंगा के एसएसपी बाबू राम के नाम का एक मुहर लगा कागज भी मिला. डिप्टी सीएम के नाम का विधानसभा सदस्य 227 दमालगंज, गया लिखा एक लेटर पैड भी बरामद किया गया.


पाटलिपुत्र थानेदार एसके शाही ने बताया कि युवक पर पहले से भी एक मामला दर्ज है. अनिल पर लखनऊ में एक लड़की को छत से फेंककर हत्या करने की एफआईआर दर्ज है. अनिल द्वारा ठगे गए मूल रूप से मनेर के रहने वाले विवेक कुमार ने बताया कि एक साल पहले उसकी मुलाकात अनिल से हुई थी. उसने सीएम हाउस में नौकरी दिलवाने के नाम पर उससे एक लाख रुपये और एक लैपटॉप ले लिया. जब नौकरी नहीं लगी तो शक हुआ और वह उससे अपने पैसे की मांग करने लगा तो अनिल ने अपना मोबाइल ही बंद कर लिया.


टैग्स