ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासBihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास

सिविल सर्जन कार्यालय में वेतन घोटाला ! DM के आदेश पर हुई जांच, पकड़ी गयी क्लर्क की गड़बड़ी

NALANDA : नालंदा सिविल सर्जन कार्यालय में घोटाले की खबर है। गंभीर वित्तीय अनियमितता का आरोप स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने लगाया है। डीएम के निर्देश पर मामले की जांच की गयी है। कार

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

NALANDA : नालंदा सिविल सर्जन कार्यालय में घोटाले की खबर है। गंभीर वित्तीय अनियमितता का आरोप स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने लगाया है। डीएम के निर्देश पर मामले की जांच की गयी है। कार्रवाई को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय में हड़कंप मच गया।


स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा नालंदा के सिविल सर्जन कार्यालय के लिपिक और कर्मियों द्वारा वेतन निकासी समेत अन्य कार्यो के लिए नाजायज राशि और घोटाले की लिखित शिकायत पर डीएम ने एक्शन लिया है। डीएम  के निर्देश पर नालंदा के एडीएम मो. नौशाद अहमद आज जांच करने सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने सभी फाइलों को घंटों खगला । इस दौरान उन्होंने एक क्लर्क की गड़बड़ी को पकड़ा।


क्लर्क की गड़बड़ी बड़े घोटाले की ओर संकेत कर रहा है ।  क्लर्क के द्वारा पूर्व में 3 लाख 92 हजार रुपए की निकासी कर ली गयी है। ऑडिट में पकड़े जाने से पहले उसने मिली भगत से 2 हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से सेटलमेंट करने की जिक्र कर दिया है । मगर न तो उसका कोई आदेश है न ही सर्विस बुक न ही वेतन बुक में ही लिखा गया है । उन्होंने बताया कि पूरी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है । जांच टीम के आते ही सिविल सर्जन कार्यालय के कर्मियों में हड़कंप मच गया ।


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता