ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सिगरेट के लिए नाबालिग को मार डाला, चारों आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

DESK: नशे के लिए कोई इतना गिर सकता है किसी ने सोचा भी नहीं होगा। सिगरेट और खैनी की लत ही ऐसी होती है कि पास ना रहे तो दूसरे लोगों से कभी-कभी मांगना पड़ जाता है। सिगरेट पीने की

सिगरेट के लिए नाबालिग को मार डाला, चारों आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: नशे के लिए कोई इतना गिर सकता है किसी ने सोचा भी नहीं होगा। सिगरेट और खैनी की लत ही ऐसी होती है कि पास ना रहे तो दूसरे लोगों से कभी-कभी मांगना पड़ जाता है। सिगरेट पीने की लत चार युवकों को ऐसी लगी की इसके चक्कर में अब सभी को जेल की हवा खानी पड़ रही है। अब दिन और रात जेल में गुजर रहा है। दरअसल सिगरेट पीने के लिए बदमाशों के पास पैसे नहीं थे लेकिन उन्हें सिगरेट किसी भी तरह पीना था।


तब चारों बदमाशों ने वहां से गुजर रहे नाबालिग से सिगरेट खरीदने के लिए 10 रुपये मांगने लगे। जब नाबालिग बच्चे ने पैसे देने से इनकार कर दिया और जब दस रूपये को लेकर नोकझोंक होने लगी तब बदमाशों ने आव ना देखा ताव चाकू निकाल लिया और चाकू से गोदकर दिनदहाड़े नाबालिग को मार डाला और मौके से फरार हो गया।


मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना देश की राजधानी दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके की है जहां नाबालिक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान आनंद पर्वत इलाके में रहने वाले विजय के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। 


कैमरे में कैद हुई चारों आरोपियों की तस्वीर के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और चारों को गिरफ्तार किया। जिसके बाद पूरे मामला का खुलासा हो सका। आरोपियों ने बताया कि  नाबालिग ने सिगरेट के लिए पैसे नहीं दिए थे। इसी बात पर उनके बीच नोक-झोंक हुई थी और यह घटना हो गई।


दिल्ली पुलिस की DCP (सेंट्रल) श्वेता चौहान ने बताया कि आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय प्रवीन, 24 वर्षीय जतिन, 23 वर्षीय अजय और 20 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।