ब्रेकिंग
करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार

चोरों ने मकान मालिक को कमरे में बंद कर की चोरी, 8 लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ़

PURNIYA : पूर्णिया में चोरों ने शातिराना अंदाज में चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ़ कर लिया है. चोरों ने कमरे में सो रहे गृहस्वामी को बाहर स

चोरों ने मकान मालिक को कमरे में बंद कर की चोरी, 8 लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ़
First Bihar
2 मिनट

PURNIYA : पूर्णिया में चोरों ने शातिराना अंदाज में चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ़ कर लिया है. चोरों ने कमरे में सो रहे गृहस्वामी को बाहर से बंद कर आराम से अन्य कमरे के अलमारी में रखे जेवरात व नगदी पर हाथ साफ किया और चलते बने. घटना मरंगा थाना क्षेत्र के सुदिन चौक ततमा टोली की है. 


गृहस्वामी मोहन कुमार सिंह ने घटना के बाबत बताया कि रोजाना की तरह पूरा परिवार खाना खाकर सोने चले गए. घर में कुछ आवाज होने से नींद खुली और जब दरवाजा खोलने गए तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था. उसके बाद शोर मचाने पर घर के दूसरे कमरे में सो रहे परिजनों ने कमरा खोला लेकिन तबतक चोर भागने में सफल रहें.


चोरों ने कमरे के गोदरेज में रखे नगदी सहित करीब 8 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया. चोरों छत के रास्ते घर में प्रवेश कर घटना को अंजाम देने के बाद छत के रास्ते ही फरार हो गए. इस बाबत गृहस्वामी द्वारा मरंगा थाना में आवेदन दिया गया है. वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. 

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता