ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मवेशी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने 12 लोगों को लिया हिरासत में

PATNA: बिहार में एक बार फिर भीड़ ने युवक की हत्या कर दी. मृतक युवक पर ग्रामीणों ने मवेशी चोरी का आरोप लगाया है. यह घटना पटना जिले के मोकामा के मोर गांव की है.12

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार में एक बार फिर भीड़ ने युवक की हत्या कर दी. मृतक युवक पर ग्रामीणों ने मवेशी चोरी का आरोप लगाया है. यह घटना पटना जिले के मोकामा के मोर गांव की है.

12 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में

घटना की सूचना मिलने के बाद सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को हिरासत में लिया है बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है. एएसपी ने बताया कि घटना में शामिल सभी लोगों को चिन्हित किया जा रहा है तथा उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा सके. सभी आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे और उनपर प्राथिमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी ताकी लोग कानून को हाथ में लेने से डरें.

चार युवक थे एक साथ

बताया जा रहा है कि बरहपुर गांव के कुछ युवक मोर गांव गए थे. इस दौरान मवेशी खोलने के दौरान मवेशियों की आवाज पर पशुपालकों की नींद खुल गई और उनलोगों ने चोरों को दौड़ाना शुरू कर दिया. तीन चोर तो भाग निकले. जबकि एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और मतलू बिंद की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी. पुलिस को सूचना मिलती तो पहुंची और भीड़ के चंगुल से युवक को छुड़ाया. घायल युवक को पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया. लेकिन उसकी मौत हो गई है.



टैग्स