ब्रेकिंग
UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51UP Election 2027: 'अकेले BJP को नहीं रोक सकते, साथ आओ', ओवैसी ने विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफरफर्स्ट बिहार की खबर का बड़ा असर: सरकारी स्कूल में बार-बालाओं के डांस पर कार्रवाई, प्रभारी प्रधानाध्यापक सस्पेंड, आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51

चोरी के आरोप में दो लड़कों की लात-जूता और घूसों से जमकर पिटाई, भीड़ से रहम की भीख मांगते रहे युवक

BHAGALPUR : भागलपुर में भीड़ का क्रूर चेहरा एक बार फिर सामने आया है। भीड़ ने कानून को हाथ में लेते हुए चोरी के आरोप में दो युवकों की जमकर धुनाई कर दी। दोनों युवक रहम की गुहार ल

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर में भीड़ का क्रूर चेहरा एक बार फिर सामने आया है। भीड़ ने कानून को हाथ में लेते हुए चोरी के आरोप में दो युवकों की जमकर धुनाई कर दी। दोनों युवक रहम की गुहार लगाते रहे लेकिन भीड़ ने उनकी एक न सुनी। लात-जूते और घूसों से भीड़ उन्हें पीटती रही।


मामला नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा गांव के मवेशी हाट का है जहां इन दोनों युवकों पर आरोप लगा कि दोनों ने बकरी चुरायी है तो फिर भीड़ ने आव देखा ना ताव दोनों युवकों को पकड़ लिया और दनादन धुनाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं लोगों ने युवकों को रस्सी से बांध दिया और पूरे बाजार में घुमाते रहे।


लोगों की भीड़ जब युवकों को पीट रही थी तो पुलिस वहां से नदारद थी। अब सवाल यह उठता है कि भीड़ को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार किसने दिया है। और अगर भीड़ ने ये करतूत की भी तो कानून की रखवाली पुलिस कहा थी। फिलहाल पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और तो और युवकों की पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता