ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

चोकर के बोरे में छिपाकर लायी जा रही 300 कार्टन शराब जब्त, होली को लेकर हरियाणा से मंगवाई गई थी शराब

JAHANABAD: बिहार में अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद आए दिन शराब की खेप मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसे लेकर सदन में भी विपक्ष सरकार पर हमलावर है। पु

चोकर के बोरे में छिपाकर लायी जा रही 300 कार्टन शराब जब्त, होली को लेकर हरियाणा से मंगवाई गई थी शराब
Santosh Singh
2 मिनट

JAHANABAD:  बिहार में अप्रैल 2016 से पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद आए दिन शराब की खेप मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसे लेकर सदन में भी विपक्ष सरकार पर हमलावर है। पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सीवान से जहां 25 लाख की विदेशी शराब बरामद किया वही आज जहानाबाद से भी एक ट्रक शराब जब्त किया गया है। होली पर्व को देखते हुए शराब की खेप हरियाणा से मंगवाई गई थी। शराब को छिपाने और पुलिस की नजर से बचाने के लिए शराब तस्करों ने नायाब तरीका अपनाया। शराब तस्करों ने चोकर के बोरे में शराब को पैक कर दिया ताकि पुलिस को इसकी जानकारी तक ना हो। लेकिन इस बात की जानकारी पुलिस को किसी ने दे दी जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।   


जहानाबाद के घोषी थाना क्षेत्र के झुनकी मोड़ के पास 300 कार्टन विदेशी शराब से लदे एक ट्रक को जब्त किया गया। होली पर्व को देखते हुए शराब की खेप हरियाणा से मंगवाई गई थी। नवादा के रजौली के रास्ते ट्रक जहानाबाद के झुनकी बाजार पहुंची जिसकी सूचना मिलते ही कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करों ने शराब को चोकर से भरे बोरे में बंद कर दिया। लेकिन तभी पुलिस को इस बात सूचना मिल गई और कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शराब से भरे ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस इस बड़ी कामयाबी मान रही है। पुलिस की माने तो होली पर्व को देखते हुए शराब की यह खेप मंगवाई गई थी। समय रहते पुलिस ने शराब तस्करो के मंसूबे पर पानी फेर दिया। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता