ब्रेकिंग
खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन

छोटे भाई ने बड़े भाई की पीट-पीटकर की हत्या, ज़मीन के लिए हुआ था विवाद

BHOJPUR: खबर भोजपुर की है, जहां छोटे भाई ने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना बड़हरा थाना क्षेत्र के सिन्हा ओपी के पोराहा गांव की है। हत्या के पीछे का कारण ज़मीनी विवाद बताया ज

छोटे भाई ने बड़े भाई की पीट-पीटकर की हत्या, ज़मीन के लिए हुआ था विवाद
First Bihar
2 मिनट

BHOJPUR: खबर भोजपुर की है, जहां छोटे भाई ने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना बड़हरा थाना क्षेत्र के सिन्हा ओपी के पोराहा गांव की है। हत्या के पीछे का कारण ज़मीनी विवाद बताया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। 



छोटे भाई ने अपने बेटों के साथ मिलकर लोहे की रॉड से मारकर बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच चल रही है। आरोपी का नाम सुदेश्वर सिंह है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है। मृतक की पहचान बड़हरा थाना क्षेत्र के सिन्हा ओपी अंतर्गत पोरहा गांव वार्ड नंबर 11 के रहने वाले स्व.जगरनाथ सिंह के 75 साल के बटेश्वर सिंह के रूप में की गई है। 



घटना को लेकर मृतक के बेटे धर्मवीर सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद था। बुधवार की शाम विवाद बढ़ गया। बुधवार की देर रात छोटे भाई ने बड़े भाई की मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें लात-घुसे और लोहे के रॉड से भी पीटा गया। इस घटना में बड़े भाई की मौत हो गई। इस घटना में सुदेश्वर सिंह, उनके तीन बेटे सचिन सिंह, प्रभाकर सिंह और विक्रमा सिंह संलिप्त थे। 

टैग्स