ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

Bihar Crime News: बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात, प्राइवेट पार्ट कुचला और आंखें फोड़ डाली; बदमाशों ने शख्स को दी खौफनाक मौत

Bihar Crime News: छपरा जिले के मांझी नगर पंचायत में 55 वर्षीय सूरज प्रसाद की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के छपरा जिले में एक अधेड़ व्यक्ति की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है। मांझी नगर पंचायत के दक्षिण टोला निवासी 55 वर्षीय सूरज प्रसाद की अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। उनका शव मांझी दक्षिण टोला स्थित कमरे में बिस्तर के नीचे खून से लथपथ अवस्था में मिला। अपराधियों ने उनकी दोनों आंखें फोड़ दीं और निजी अंग को कुचल दिया था।


वारदात की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी, दो बेटे और तीन बेटियां मौके पर पहुंचीं। मृतक के भतीजे पंकज प्रसाद ने बताया कि सूरज प्रसाद पिछले लगभग दस वर्षों से गांव के बाहर बगीचे में बने छोटे कमरे में अकेले रहते थे। उनका परिवार छपरा शहर में रहकर रोज़गार करता है। 


सुबह पड़ोस में रहने वाले परिजन जब उन्हें भोजन देने पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खुला देखकर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। अंदर जाने पर उन्होंने सूरज प्रसाद का शव देखा, जिस पर गंभीर चोटों के निशान थे। इसके बाद तत्काल मांझी थाना पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों को आशंका है कि हत्या रात में ही की गई होगी।  


घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने साक्ष्य और खून से सनी मिट्टी एकत्रित कर स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मांझी थानाध्यक्ष देव आशीष हंस ने बताया कि यह सुनियोजित और क्रूर हत्या प्रतीत होती है। मृतक का कमरा बगीचे के अंदर चहारदीवारी से घिरा हुआ था। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि अपराधी मृतक को अच्छी तरह जानते थे या लंबे समय से उनकी रेकी कर रहे थे।  


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या के तरीके और समय की पुष्टि होगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और कई संदिग्धों की पहचान भी की जा रही है। इस वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। ग्रामीण भय और आक्रोश में हैं तथा पुलिस प्रशासन से अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।  

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता