ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

छपरा में वार्ड सदस्य के बेटे का मिला शव, फोन कॉल के बाद घर से निकला था शख्स

CHHAPRA: खबर छपरा के एकमा की है, जहां युवक का लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक एकमा थाना क्षेत्र के नवतन के रहने वाले अवधेश प्रसाद के 21 साल का बेटा बाबुल तरुण बताय

छपरा में वार्ड सदस्य के बेटे का मिला शव, फोन कॉल के बाद घर से निकला था शख्स
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA: खबर छपरा के एकमा की है, जहां युवक का लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक एकमा थाना क्षेत्र के नवतन के रहने वाले अवधेश प्रसाद के 21 साल का बेटा बाबुल तरुण बताया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि युवक सोमवार की रात घर से अपने दोस्तों के साथ निकला था। मंगलवार की सुबह घर से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे उसकी लाश मिली। परिजन का आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर उसकी हत्या कर दी गई है। 



आपको बता दें, मृतक के पिता एकमा प्रखंड के माने पंचायत से वार्ड सदस्य है। परिजनों का कहना है कि सोमवार की रात युवक खाना खाकर टहल रहा था। इसी दौरान उसे एक कॉल आया और वह घर से निकल गया। जब उसे घर लौटने में देर हुई तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। उसकी काफी खोजबीन भी की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।



मंगलवार की सुबह सड़क किनारे उसका शव पाया गया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के सिर में चोट के निशान की बात बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना की हर ऐंगल से जांच की जा रही है।

टैग्स