ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

छेड़खानी का विरोध करने पर नाबालिग को जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

DESK : छेड़खानी का विरोध करने पर एक सिरफिरे आशिक ने नाबालिग को जिंदा जला दिया. यह दिल दहला देने वाली वारदात छत्तीसगढ़ के मुंगेली की है. जहां घर पर अकेली नाबालिग को देखकर पड़ोस

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

DESK : छेड़खानी का विरोध करने पर एक सिरफिरे आशिक ने नाबालिग को जिंदा जला दिया. यह दिल दहला देने वाली वारदात छत्तीसगढ़ के मुंगेली की है. जहां घर पर अकेली नाबालिग को देखकर पड़ोस का ही एक युवक बदनीयती से घर में घुस गया और छेड़खानी करने लगा. 

जब नाबालिग ने इसका विरोध किया तो बौखलाए आरोपी युवक ने अपने साथ लाये मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा दिया और मौके से फरार हो गया. आग से जलती हुई मासूम चिल्लाते हुए घर से बाहर निकली, जिसे आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया. 

जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. नाबालिग ने अपनी मौत से पहले पुलिस को जो बयान दिया है उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने आरोपी बबलू भास्कर को हिरासत में लिया है. वहीं इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है.