ब्रेकिंग
करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार

छठ पूजा के लिए दउरा सजा रही थी पत्नी, घर से बुलाकर अपराधियों ने कर दी पति की हत्या

VAISHALI: छठ पूजा के लिए पत्नी दउरा सजा रही थी तभी किसी ने पति के मोबाइल पर फोन किया और उसे घर से बाहर बुलाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर के पास फेंक कर अपराधी मौके से

छठ पूजा के लिए दउरा सजा रही थी पत्नी, घर से बुलाकर अपराधियों ने कर दी पति की हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: छठ पूजा के लिए पत्नी दउरा सजा रही थी तभी किसी ने पति के मोबाइल पर फोन किया और उसे घर से बाहर बुलाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर के पास फेंक कर अपराधी मौके से फरार हो गये। छठव्रती पत्नी जब घर से बाहर निकली तो पति की लाश को देखकर फूट फूटकर रोने लगी। 


जिसके बाद परिजनों और आस-पास के लोग महिला के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे तो देखा की पति की लाश पड़ी हुई है। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर तीन घंटे बाद पहुंची जिसके बाद घर के सामने ऑटो में रखे युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। 


घटना वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर पंचायत अंतर्गत हैबतपुर गांव की है। युवक की लाश मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मृतक की पहचान हैबतपुर निवासी चंदेश्वर शाह के 30 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार साह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि घर से बुलाकर हत्या की गयी और शव को घर के सामने लगे टेम्पू में रखकर अपराधी फरार हो गये। 


युवक की पत्नी छठ पूजा कर रही थी। बताया जाता है कि मुकेश कुमार के मोबाइल पर रविवार की शाम करीब 7 बजे किसी ने फोन कर बुलाया था। फोन आने के बाद मुकेश मोटरसाइकिल लेकर घर से निकल गया था। घर से जाने के बाद मुकेश के घर वालों ने फोन किया तो बोला कि हम लौट जाएंगे लेकिन 9:30 बजे के बाद उसका फोन बंद हो गया। देर रात तक परिवार परिवार वालों ने काफी खोजबीन किया लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। करीब 2:30 बजे खोजबीन के दौरान उसका शव टेंपो पर घर के पास मिला और उसकी मोटरसाइकिल घर के करीब 1 किलोमीटर दूरी नवाब राय के बांसवाड़ी से बरामद किया गया। 


घटना के संबंध में मृतक के भाई विजय शाह ने बताया कि किसी ने फोन कर बुलाया था और हत्या कर शव को टेंपो पर लाकर रख दिया। उन्होंने बताया कि युवक का 20000 रुपया और मोबाइल गायब है। जबकि गाड़ी क्षतिग्रस्त स्थिति में मिली है। विजय शाह ने बताया कि घटना की जानकारी राघोपुर थाना की पुलिस को दी गई घटना की जानकारी के करीब 3 घंटे बाद मौके पर पुलिस पहुंची है। मृतक के भाई ने किसी से कोई विवाद नहीं होने की बात कही है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता