ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी की मौत; बढ़ सकती है मृतकों की संख्या✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत ✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी की मौत; बढ़ सकती है मृतकों की संख्या✦चोरी से पहले शातिर चोरों ने बाहर से बंद किए पड़ोसियों के घर, फिर शिक्षक के मकान से 10 लाख के जेवर लेकर फरार✦टीकाकरण के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया गंभीर आरोप✦बिहार में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, 6वीं से कंप्यूटर होगा अनिवार्य; सभी मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत

छठ में चोरों से सावधान: दिनदहाड़े घर में घुसकर 25 लाख का गहना और 61 हजार कैश की चोरी, बाजार गये हुए थे घरवाले

SAHARSA: छठ आते ही चोरों का आतंक भी शुरू हो जाता है। सहरसा में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाडे जयप्रभा नगर, कायस्थ टोला वार्ड नं० 30 स्थित एक घर को निशाना बनाते हुए 25 लाख का गहना औ

छठ में चोरों से सावधान: दिनदहाड़े घर में घुसकर 25 लाख का गहना और 61 हजार कैश की चोरी, बाजार गये हुए थे घरवाले
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: छठ आते ही चोरों का आतंक भी शुरू हो जाता है। सहरसा में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाडे जयप्रभा नगर, कायस्थ टोला वार्ड नं० 30 स्थित एक घर को निशाना बनाते हुए 25 लाख का गहना और 61 हजार रुपया कैश की चोरी कर मौके से फरार हो गए। 


चोरी की भीषण घटना को लेकर घर के मालिक अमरेंद्र कुमार सिंह ने सदर थाने से लिखित शिकायत की। बताया कि दिन के 12 बजे वह किसी काम से बाजार गये हुए थे। जब वापस घर लौटे तो देखा कि बेड रूम का ताला टूटा हुआ और घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था।


 जब अंदर गये तो देखा कि गोदरेज का ताला तोड़कर उसके लॉकर में रखे तकरीबन 25 लाख का जेवरात एवं 61 हजार नकद लेकर किचेन के रास्ते गली होकर चोर फरार हो गए। वहीं इस बावत सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि पीड़ित गृहस्वामी द्वारा चोरी आवेदन मिला है, पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है। सच मायने में देखा जाय तो दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता