ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 18 नक्सली ढेर : इस एनकाउंटर में 25 लाख का इनामी टॉप नक्सल कमांडर शंकर राव भी ढेर

DESK : छत्तीसगढ़ से इस वक्त की एक बड़ी खबर आ रही है। जहां नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में नक्सलियों के टॉप कमांडर समेत कुल 18 नक्सलियों को मार गिराया गया

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 18 नक्सली ढेर : इस एनकाउंटर में  25 लाख का इनामी टॉप नक्सल कमांडर शंकर राव भी ढेर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK : छत्तीसगढ़ से इस वक्त की एक बड़ी खबर आ रही है। जहां नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में नक्सलियों के टॉप कमांडर समेत कुल 18 नक्सलियों को मार गिराया गया है। वही इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के भी तीन जवानो के घायल होने की सूचना है। जिन्हें पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


यह घटना छत्तीसगढ़ के सर्वाधिक नक्सल प्रभावित कांकेर की है। जहां मुठभेड़ में टॉप नक्सली कमांडर शंकर राव को सुरक्षाबलों ढेर कर दिया। शंकर राव पर सरकार ने 25 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। कांकेर के एसपी ने फिलहाल 12 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। मुठभेड़ स्थल सुरक्षाबलों ने चार एके-47 राइफल समेत भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। 


बताया जाता है कि कांकेर के छोटेबैठिया थानाक्षेत्र के हापाटोला जंगल में मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ उस वक्त शुरू हो गई जब बीएसएफ और डीआरजी की संयुक्त टीम जंगल में अपना सर्च ऑपरेशन के चला रही थी। तभी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। ऐसे में सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। जिसमें कुल 18 नक्सलियों को मार गिराया गया है। 


मुठभेड़ स्थल के आसपास के जंगलों में सुरक्षाबलों ने काम्बिंग ओपरेशन शुरू कर दिया है। उन्हें आशंका है कि लोकसभा चुनाव को लेकर नक्सली किश बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इन घने जंगलों में अभी भी नक्सलियों के छुपे होने की आशंका है। 

टैग्स