ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

25 लाख की चरस के साथ महिला गिरफ्तार, बोली- अवैध संबंध के कारण SSB कमांडेंट फंसा दिया

SITAMARHI : एक अजीबोगरीब घटना सीतामढ़ी जिले से सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक महिला को 15 लाख रुपये की चरस के साथ अरेस्ट किया गया है. महिला पेशे से सीएसपी स

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : एक अजीबोगरीब घटना सीतामढ़ी जिले से सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक महिला को 15 लाख रुपये की चरस के साथ अरेस्ट किया गया है. महिला पेशे से सीएसपी संचालक बताई जा रही है. जिसने उल्टे अवैध संबंध के कारण एसएसबी कमांडेंट को फंसाने का आरोप लगाया है. इस मामले की छानबीन की जा रही है.


घटना सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखण्ड की है. जहां एसएसबी की टीम ने भारत-नेपाल के कान्हवा बॉर्डर से एक महिला को चरस तस्करी के आरोप में अरेस्ट किया है. 25 लाख की चरस के साथ महिला को पकड़ा गया है. आरोपी महिला आशा देवी ने बताया कि वह सीएसपी संचालक है. एसएसबी के कमांडेंट उसे फंसा रहे हैं. उसके बताया कि एसएसबी कमांडेंट भोला नाथ यादव का एक महिला के साथ अवैध संबंध है.  जिसका विरोध वो और उनका परिवार करता था. इसी गुस्से के कारण एसएसबी कमांडेंट ने उसे फंसाने की साजिश रची और उसे चरस तस्करी के आरोप में फंसा दिया.


25 लाख की चरस के साथ महिला गिरफ्तार, बोली- अवैध संबंध के कारण SSB कमांडेंट फंसा दिया


गिरफ्तार महिला के पास से जो चरस बरामद हुई है. अंतराष्ट्रीय मार्केट में उसकी कीमत 25,00,000 आंकी गई है. महिला ने बताया कि वह अपने कान्हवा स्थित सीएसपी केंद्र जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में से एसएसबी  के जवानों ने उसे पकड़ लिया और 1 किलो चरस रखकर उसे फंसाने की साजिश रच दी. महिला का यह बयान पुलिस कस्टडी में रहते हुए एक वीडियो के जरिए सामने आया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता