ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में इलाज करा रहा बंदी फरार, शौच के बहाने पुलिस को दिया चकमा

छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से सोमवार सुबह एक विचाराधीन बंदी शौच के बहाने पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। आदर्श पांडे लिफ्ट के रास्ते अस्पताल परिसर से बाहर निकल गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से सोमवार सुबह एक विचाराधीन बंदी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। बंदी शौच करने के बहाने बाहर निकला और लिफ्ट के रास्ते अस्पताल परिसर से फरार हो गया। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।



फरार बंदी की पहचान उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के रहने वाले आदर्श पांडे के रूप में हुई है। वह हरिहरनाथ थाना क्षेत्र के एक मामले में आरोपी है और इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती था।



जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह कैदी वार्ड में भर्ती दो-तीन बंदियों को शौच के लिए ले जाया गया था। इसी दौरान आदर्श पांडे पुलिसकर्मियों की नजर से बचकर लिफ्ट के रास्ते नीचे उतर गया। इसके बाद वह अस्पताल परिसर से बाहर निकलकर फरार हो गया।



घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद जेल अधीक्षक अमरजीत कुमार और जेलर अरविंद कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने कैदी वार्ड का निरीक्षण किया और घटना की जानकारी ली। 



उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की और फरार बंदी के भागने की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई। फरार बंदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आदर्श पांडे के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।



घटना के बाद सदर अस्पताल के कैदी वार्ड की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस और जेल प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि सुरक्षा में चूक कैसे हुई और बंदी पुलिसकर्मियों की नजर से बचकर अस्पताल परिसर से बाहर कैसे निकल गया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता