ब्रेकिंग
Bihar News : CM सम्राट का रक्षाबंधन गिफ्ट! SC-ST महिलाओं को 2.5 लाख, छात्राओं को 1 लाख तक प्रोत्साहन राशिBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालBihar News : रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, PhD फेलोशिप से स्टार्टअप तक जानिए क्या है सरकार का प्लान Bihar News : सुपौल में झूलन पर्व पर मौत का तांडव! श्रद्धालुओं को रौंदती चली गई तेज रफ्तार कार, 5 की मौतजमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलBihar News : CM सम्राट का रक्षाबंधन गिफ्ट! SC-ST महिलाओं को 2.5 लाख, छात्राओं को 1 लाख तक प्रोत्साहन राशिBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालBihar News : रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, PhD फेलोशिप से स्टार्टअप तक जानिए क्या है सरकार का प्लान Bihar News : सुपौल में झूलन पर्व पर मौत का तांडव! श्रद्धालुओं को रौंदती चली गई तेज रफ्तार कार, 5 की मौतजमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरल

छपरा में स्कूल जाने के दौरान छात्रा का अपहरण, 4 युवकों ने घटना को दिया अंजाम

CHAPRA: छपरा के अवतार नगर से एक स्कूली छात्रा को अगवा कर लिया गया है। चार युवकों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि छात्रा का उपहरण उस वक्त किया गया जब वो पढ़ने के

छपरा में स्कूल जाने के दौरान छात्रा का अपहरण, 4 युवकों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: छपरा के अवतार नगर से एक स्कूली छात्रा को अगवा कर लिया गया है। चार युवकों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि छात्रा का उपहरण उस वक्त किया गया जब वो पढ़ने के लिए स्कूल जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि चौथे शख्स और लड़की का पता अब तक नहीं चल पाया है।


 बताया जाता है कि लड़की अपने ननिहाल में रहती थी। ननिहाल में रहकर ही वह पढ़ाई कर रही थी। अगवा छात्रा के मामा ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। मामला अवतार नगर थानाक्षेत्र का है। जहां छात्रा के अपहरण से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मिली जानकारी के अनुसार छात्रा नाबालिग है। जिसका अपहरण चार युवकों ने मिलकर उस वक्त किया जब वो घर से स्कूल के लिए निकली थी। 


मामले में संलिप्त चार में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि चौथे शख्स और लड़की का पता अब तक नहीं चल पाया है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं और छात्रा की सकुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं। मामले पर अवतार नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज होते ही नामजद 4 आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि एक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि पुलिस जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करेगी और छात्रा को भी बरामद किया जाएगा।