ब्रेकिंग
शिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जानशिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जान

डबल मर्डर केस के मुख्य गवाह की गोली मारकर हत्या, वकील पिता और बेटे की बदमाशों ने ले ली थी जान

Bihar Crime News: बिहार के छपरा में चर्चित वकील डबल मर्डर केस के मुख्य गवाह पंकज यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना में उनका भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस गवाही से पहले हुई इस वारदात के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Bihar Crime News
हत्या से सनसनी
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेथवलिया चौक के समीप रविवार देर रात अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए चर्चित अधिवक्ता डबल मर्डर केस के मुख्य गवाह की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में उनके छोटे भाई मनीष यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया है।


मृतक पंकज यादव की पहचान मेथवलिया निवासी रामदेव राय के पुत्र के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे पंकज यादव के मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को थाना से बोलने वाला बताते हुए उन्हें तुरंत बाहर आने के लिए कहा। इसके बाद पंकज अपने छोटे भाई मनीष यादव के साथ बाइक से घर से निकले।


बताया जा रहा है कि वापस लौटने के दौरान मेथवलिया चौक के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली पंकज यादव के सिर में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे उनके छोटे भाई मनीष यादव भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मनीष को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।


यह घटना इसलिए भी बेहद गंभीर मानी जा रही है क्योंकि पंकज यादव वर्ष 2024 में हुए चर्चित अधिवक्ता राम अयोध्या राय और उनके पुत्र सुनील कुमार यादव की हत्या मामले के मुख्य गवाह थे। बताया जा रहा है कि इसी मामले में उनकी गवाही आगामी बुधवार को अदालत में होनी थी। गवाही से ठीक पहले हुई इस हत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस इस पहलू की भी गहन जांच कर रही है कि कहीं गवाही को प्रभावित या रोकने के उद्देश्य से तो इस वारदात को अंजाम नहीं दिया गया।


पंकज यादव अपने पीछे पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों का कहना है कि उन्हें पहले किसी तरह की धमकी की जानकारी नहीं थी। घटना की सूचना मिलते ही सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक और अन्य पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 


पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता