ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

DJ पर बज रहे अश्लील गानों का विरोध पड़ा भारी, दो पक्षों के बीच मारपीट में युवती की मौत, दर्जनभर लोग घायल

Bihar Crime News: छपरा में शादी समारोह के दौरान DJ पर अश्लील गानों के विरोध को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक युवती की मौत हो गई और दर्जनभर लोग घायल हो गए।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: छपरा के माँझी प्रखंड अंतर्गत दाउदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। शादी समारोह में डीजे पर बज रहे अश्लील भोजपुरी गानों का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया।


जानकारी के अनुसार, शीतलपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर तेज आवाज में अश्लील गीत बजाए जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही एक भाई-बहन ने इसका विरोध किया। विरोध के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया।


बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से जमकर मारपीट हुई। इस घटना में भाई-बहन समेत दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना में गंभीर रूप से घायल भाई का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि बहन को बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही दाउदपुर थाना प्रभारी निर्भय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता