ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे भीम आर्मी के संस्थापक रावण

DESK: उत्तर प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रावण पर जानलेवा हमला हुआ है। हथियारबंद अपराधियों ने उन पर फायरिंग की। हालांकि कि

चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे भीम आर्मी के संस्थापक रावण
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रावण पर जानलेवा हमला हुआ है। हथियारबंद अपराधियों ने उन पर फायरिंग की। हालांकि कि चंद्रशेखर इस हमले में बाल-बाल बच गये। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


सहारनपुर के देवबंद में उन पर जानलेवा हमला हुआ है। जिसमें वे बाल-बाल बच गये हैं। अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर को गोली छुकर निकल गयी है। हरियाणा नंबर की कार से हमलावर आए हुए थे। 


दिल्ली से घर जाने के दौरान देवबंद में चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला हुआ। इस दौरान अपराधियों ने चार राउंड फायरिंग की। गोली उन्हें छूकर निकल गयी। बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर आजाद खतरे से बाहर हैं। 


देवबंद अस्पताल से उन्हें दूसरी जगह भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि हमलावर कौन थे? जिस गाड़ी से हमलावर आए थे वो गाड़ी किसके नाम से थी? इन सभी बातों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। 


चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे भीम आर्मी के संस्थापक रावण


चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे भीम आर्मी के संस्थापक रावण