ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

प्रवीण सोमानी किडनैपिंग: वैशाली के चंदन सोनार गिरोह से मिला पुलिस को क्लू, UP से कारोबारी बरामद

DESK : छत्तीसगढ़ के रायपुर से अपहृत कारोबारी प्रवीण सोमानी के अपरहण कांड में चंदन सोनार गिरोह में सेकेंड मैन के नाम से चर्चित पप्पू चौधरी का नाम सामने आया है. बुधवार को छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त रु

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DESK : छत्तीसगढ़ के रायपुर से अपहृत कारोबारी प्रवीण सोमानी के अपरहण कांड में चंदन सोनार गिरोह में सेकेंड मैन के नाम से चर्चित पप्पू चौधरी का नाम सामने आया है. बुधवार को छत्तीसगढ़ पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए प्रवीण सोमानी को यूपी के फैजाबाद और सुल्तानपुर के बीच से बरामद कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने बिहार के चंदन सोना गैंग के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों में से एक अनिल हाजीपुर का रहने वाला है जबकि मुन्ना नायक ओडिशा का बताया जा रहा है. 

चंदन सोनार गिरोह ने किया था अपहरण
कारोबारी प्रवीण सोमानी का अपरण वैशाली के चंदन सोनार गिरोह के अपराधियों ने किया था. गिरोह का राइट हैंड कहे जाने वाले पप्पू चौधरी ने पूरी प्लानिंग की थी. पप्पू का भतिजा रायपुर में नौकरी करता है, उसने ही रेकी की थी. अपहरण के पांच दिन बाद ही पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया था. 

10 अपराधियों की निगरानी में झारखंड के रास्ते लाया गया बिहार
8 जनवरी को रायपुर से किडनैप किए गए सोमानी को दस अपराधियों की निगरानी में झारखंड के रास्ते बिहार के वैशाली लाया गया. जहां वैशाली में उन्हें चार दिन तक रखा गया. फिरौती के लिए कॉल किए जाने पर पुलिस को टावर लोकेशन वैशाली मिला, जिसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस बिहार पहुंची. इसकी भनक अपराधियों को पहले ही लग गई और उन्होंने पुलिस के पहुंचने के पहले ही ठिकाना बदल दिया और कारोबारी को यूपी में शिफ्ट कर दिया गया. 

बिहार एसटीएफ के साथ ऑपरेशन
सोमानी की बरामदगी और किडनैपर को पकड़ने के लिए रायपुर पुलिस के साथ बिहार एसटीएफ को भी लगाया गया. एक सप्ताह तक हाजीपुर, विदुपुर से लेकर पटना के कई अड्डों पर छापेमारी की गई और कई बदमाशों से पूछताछ की गई, जिसके बाद पुलिस को अहम सुराग मिले. इसकी आधार पर रायपुर पुलिस यूपी पहुंची, जहां से कारोबारी को सकुशल बरामद कर लिया गया. 

गिरोह के निशान पर रायपुर के तीन और कारोबारी
किडनैपिंग कर मोटी रकम वसूलने के लिए कुख्यात चंदन गिरोह के निशाने पर रायपुर के तीन और बड़े कारोबारी हैं. गिरोह ने तीनों को टारगेट पर ले रखा है. गिरोह के पकड़े गए लोगों द्वारा किए गए इस खुलासे के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस में हड़कंप मच गया.