ब्रेकिंग
Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: BJP का क्लीन स्वीप, JDU का खाता नहीं खुला; RJD और जन सुराज को 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦Bihar News: तिरहुत स्नातक चुनाव में निर्दलीय का दम! 5वें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1567 वोटों से आगे✦Bihar MLC Result 2026: BJP का क्लीन स्वीप, JDU का खाता नहीं खुला; RJD और जन सुराज को 1-1 सीट✦Bihar MLC Election Result 2026: पटना शिक्षक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, डॉ. संजीव कुमार ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हराया; स्नातक सीट पर सस्पेंस✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न

चलती ट्रेन में लूट के दौरान स्वर्ण कारोबारी की हत्या, बदमाशों ने ट्रैक किनारे फेंका शव

AURANGABAD : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है। जिस दिन कोई न कोई हत्या, छिनतई, लूट, गोलीबारी की खबर निकल कर न आती

चलती ट्रेन में लूट के दौरान स्वर्ण कारोबारी की हत्या, बदमाशों ने ट्रैक किनारे फेंका शव
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

AURANGABAD : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता है। जिस दिन कोई न कोई हत्या, छिनतई, लूट, गोलीबारी की खबर निकल कर न आती हो। इसके रोकथाम को लेकर पुलिस महकमे के तरफ से भी लगातार बैठक कर नई- नई रणनीति बनाई जा रही है।  लेकिन, हर दिन रणनीति को अमलीजामा पहनाने से पहले ही बदमाश अपने काले कारनामों को अंजाम दिए जा रहे हैं। 


दरअसल, औरंगाबाद जिले में बदमाशों ने चलती ट्रेन में लूट के दौरान एक स्वर्ण व्यवसायी की हत्या कर दी और शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया। वारदात के बाद बदमाश चलती ट्रेन से उतरकर फरार हो गए। यह पूरा मामला जम्होर थाना क्षेत्र के अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन और शंकरपुर रेलवे गुमटी के बीच में बदमाशों ने गुरुवार की रात करीब आठ बजे वारदात को अंजाम दिया।


बताया जा रहा है कि, जम्होर थाना क्षेत्र के अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन और शंकरपुर रेलवे गुमटी के बीच में बदमाशों ने रात करीब आठ बजे वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने चलती ट्रेन में लूट के दौरान विरोध करने पर स्वर्ण व्यवसायी कृष्णदेव कुमार वर्मा की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया। इस व्यवसायी का शव पूरी रात रेल लाइन के किनारे पड़ा रहा। ऐसा कहा जा रहा है कि बदमाशों ने चलती ट्रेन में लूट के दौरान विरोध करने पर स्वर्ण व्यवसायी कृष्णदेव कुमार वर्मा की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया। 


वहीं, इससे पहले जम्होर और जीआरपी थाना बारुण एक दूसरे क्षेत्र का मामला बताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से कतराते रहे। बाद में जम्होर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा। इस मामले में व्यवसायी के बड़े भाई सूर्यदेव प्रसाद वर्मा ने जम्होर थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।


इधर, इस मामले में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से आवेदन मिला है। तहकीकात की जा रही है। हत्या का मामला है या ट्रेन से गिरने के कारण मौत हुई है, सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। इससे पहले सूर्यदेव ने पुलिस को बताया कि उनके छोटे भाई आगरा कैंट एक्सप्रेस से हावड़ा से डेहरी आ रहे थे। साथ में सोने के कुछ जेवरात थे। उन्होंने बताया कि, उन्हें जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक  ट्रेन में सफर के दौरान बदमाशों ने उनके छोटे भाई से सोना लूटपाट के दौरान चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटनास्थल पर ट्रेन की रफ्तार कम होने के कारण बदमाश आसानी से उतरकर फरार हो गए।