ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

चलती ट्रेन में लड़की की गला रेतकर हत्या, यात्रियों में दहशत, छानबीन शुरू

DESK : चलती ट्रेन में एक लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्टेशन पर ट्रेन रुकवाई और मामले की जांच मे

चलती ट्रेन में लड़की की गला रेतकर हत्या, यात्रियों में दहशत, छानबीन शुरू
First Bihar
2 मिनट

DESK : चलती ट्रेन में एक लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्टेशन पर ट्रेन रुकवाई और मामले की जांच में जुट गई. फिलहाल पुलिस कोच में बैठे यात्रियों से पूछताछ कर रही है. यात्रियों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है. 


दरअसल, सीहोर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस संख्या 08233 की डी-3 स्लीपर कोच में युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई. सूचना मिलने पर सीहोर स्टेशन पर ट्रेन रोकी गई और मंडी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई. आशंका जताई जा रही है कि शुजालपुर और सीहोर स्टेशन के बीच हत्या की गई है. बताया जा रहा है कि युवती के साथ बैठा युवक फरार है. 


वहीं, पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और यात्रियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. मृतका की पहचान 27 वर्षीय मुस्कान के रूप में की गई है. वो भोपाल अपने भाई से मिलने आ रही थी. इस घटना के बाद से मृतका के घर में कोहराम मच गया है. घर वालों का रो-रोकर बुला हाल है. 

टैग्स