ब्रेकिंग
भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली✦भगवान राम से कृष्ण की तुलना कर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल ✦अग्निवीर योजना पर फिर बरसे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, बोले- यह सही फैसला नहीं..PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी✦बिहार के इस विधायक ने विंध्याचल मंदिर में चढाया साढ़े 17 लाख का सोने का मुकुट, सुरक्षा के लिए बैंक के लॉकर में रखवाया गया✦पत्नी को था महंगी कारों का शौक, पति ने शोरूम से चुरा ली 23 लाख की कार; GPS ने खोला राज✦भागलपुर रेलवे स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

चाकू से हमला कर युवक को जान से मारने की कोशिश, बचाने गये परिजनों को भी किया घायल

SARAN: सारण जिले के कोपा थाना अंतर्गत पतीला गांव में एक युवक को कुछ युवकों ने घेर लिया और मारपीट करने लगे। इस बात की सूचना मिलते ही परिजन युवक को बचाने के लिए पहुंचे जहां बदमा

चाकू से हमला कर युवक को जान से मारने की कोशिश, बचाने गये परिजनों को भी किया घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: सारण जिले के कोपा थाना अंतर्गत पतीला गांव में एक युवक को कुछ युवकों ने घेर लिया और मारपीट करने लगे। इस बात की सूचना मिलते ही परिजन युवक को बचाने के लिए पहुंचे जहां बदमाशों ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से चार लोग घायल हो गये। आनन-फानन में चारों लोगों को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


जहां गंभीर स्थिति को देखते अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। चाकू लगने से घायल हुए लोग कोपा थाना क्षेत्र के पतीला गांव के रहने वाले हैं। 


जिनकी पहचान जितेंद्र राम के 24 वर्षीय पुत्र कमलेश राम, रामदेव राम के 45 वर्षीय पुत्र जितेंद्र राम, प्रशांत राम के 19 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार और शंकर राम के 36 वर्षीय पुत्र जयराम के रूप में हुई है। पीएमसीएच रेफर किए जाने वालों में कमलेश राम, जितेंद्र राम एवं जयराम शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।