ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

चाकू लेकर हाईकोर्ट के अंदर घुसा शख्स, चीफ जस्टिस के सामने उठा लिया बड़ा कदम

DESK: न्याय के मंदिर में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक शख्स चीफ जस्टिस के सामने आत्महत्या की कोशिश की। यह देख वहां मौजूद तमाम लोग हैरान रह गये। मामला कर्ना

चाकू लेकर हाईकोर्ट के अंदर घुसा शख्स, चीफ जस्टिस के सामने उठा लिया बड़ा कदम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: न्याय के मंदिर में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जहां एक शख्स चीफ जस्टिस के सामने आत्महत्या की कोशिश की। यह देख वहां मौजूद तमाम लोग हैरान रह गये। मामला कर्नाटक हाईकोर्ट का जहां फाइल लेकर एक शख्स कोर्ट के अंदर घुसा और चाकू निकालकर जज साहब के सामने ही अपना गला काट लिया। जिसके बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। 


वहां पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने आनन-फानन में घायल शख्स को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। कर्नाटक हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश निलय विपिनचंद्र अंजारिया के सामने इस शख्स ने आत्महत्या की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। 


पुलिस ने बताया कि आत्महत्या का प्रयास करने वाला शख्स मैसूर का रहने वाला है जिसकी पहचान श्रीनिवास के रूप में हुई है। श्रीनिवास ने ऐसा कदम क्यों उठाया यह अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वही मुख्य न्यायाधीश ने हाईकोर्ट परिसर में हुई सुरक्षा में चूक पर चिंता जतायी। उन्होंने सुरक्षा में तैनात कर्मियों से पूछा कि कोर्ट परिसर में कोई व्यक्ति धारदार हथियार लेकर कैसे पहुंचा। श्रीनिवास की हालत सामान्य होने के बाद पुलिस पूछताछ करेगी कि आखिर क्या कारण था कि उसने इतना बड़ा कदम वो भी हाई कोर्ट के अंदर उठा लिया।