ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

चाकू की नोक पर 10th क्लास की स्टूडेंट के साथ रेप, कमरे के बाहर 3 फ्रेंड्स दे रहे थे पहरा

DESK : एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. 10th क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है. चाक़ू की नोक पर बदमाश युवक ने इस व

चाकू की नोक पर 10th क्लास की स्टूडेंट के साथ रेप, कमरे के बाहर 3 फ्रेंड्स दे रहे थे पहरा
First Bihar
2 मिनट

DESK :  एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. 10th क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है. चाक़ू की नोक पर बदमाश युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है.


मामला भरतपुर का है. जहां 10वीं की स्टूडेंट के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि बगल के गांव के रहने वाले एक युवक मनीष धाकड़ ने इस घटना को अंजाम दिया है. इस घटना को लेकर जानकारी मिली है कि पीड़ित लड़की के घरवाले एक शादी समारोह में हिस्सा लेने गए थे. उसी दौरान आरोपी अपने तीन दोस्तों के साथ उसके घर पर आ धमका और चाक़ू की नोक पर रेप की घटना को अंजाम दिया. उसके तीन दोस्त घर के बाहर निगरानी कर रहे थे.


इस घटना के दौरान जब लड़की ने शोर मचाया तो उसके पड़ोसी आ गए. बदमाश ने जैसे ही लोगों को आते देखा आरोपी मनीष धाकड़ छत से कूदकर भाग निकला. मनीष के 3 फ्रेंड्स घर के बाहर निगरानी कर रहे थे, वे भी मनीष के साथ बाइक से भाग निकले. बताया गया है कि छत से कूदने के दौरान आरोपी के पैर में भी चोट लग गई. 


जब घटना के बारे में छात्रा के पिता को जानकारी हुई, तो वे देर रात शादी समारोह से घर वापस आ गये. सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयान के बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. थाना प्रभारी मदन लाल मीणा ने बताया कि पीड़िता छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपी मनीष पर पॉक्सो एक्ट लगाया गया है. पुलिस आरोपी और उसके साथियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी. 

टैग्स