ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

CBI की रेड से घबराये डाक अधीक्षक ने खुद को मारी गोली, व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा सुसाइड नोट, साथ काम करने वालों को ठहराया मौत के लिए जिम्मेदार

DESK: सीबीआई की रेड से घबराकर पोस्ट ऑफिस के सुपरिटेंडेंट ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। सुसाइड करने से पहले उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप में स

CBI की रेड से घबराये डाक अधीक्षक ने खुद को मारी गोली, व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा सुसाइड नोट, साथ काम करने वालों को ठहराया मौत के लिए जिम्मेदार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: सीबीआई की रेड से घबराकर पोस्ट ऑफिस के सुपरिटेंडेंट ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। सुसाइड करने से पहले उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप में सुसाइड नोट लिखकर डाल दिया। जिसमें कई कर्मचारियों का नाम लिखकर उन्हें अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। 


घटना उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर की जहां मुख्य डाकघर में गाजियाबाद से आई  सीबीआई की टीम ने 20 अगस्त की शाम में छापेमारी की जो आज 21 अगस्त की सुबह 4 बजे तक चली। इस दौरान पोस्ट ऑफिस के सुपरिटेंडेंट टीपी सिंह से सुबह 4 बजे तक पूछताछ की गई। जिसके बाद सीबीआई की टीम अपने साथ कई जरूरी कागजात पोस्ट ऑफिस से अपने साथ ले गयी। लेकिन सीबीआई की टीम के जाने के बाद डाक अधीक्षक ने अपने अलीगढ़ स्थित आवास पर पहुंचकर लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। 


जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी। मिली जानकारी के अनुसार सुसाइड करने से पहले डाक अधीक्षक ने व्हाट्सएप ग्रुप में सुसाइड नोट डालते हुए लिखा कि 16 फरवरी 2021 को उन्होंने बुलंदशहर के मुख्य डाकघर में कार्यभार संभाला था तभी से वहां के कर्मचारी और अधिकारी गलत कार्य के लिए लगातार दबाव बनाते थे।


कई कर्मचारियों का नाम लिखकर उन्हें अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इन कर्मचारियों में सुरेश कुमार, मनोज कुमार, योगेंद्र सिंह, बनवारी लाल, टेकचंद शामिल है जिनका नाम मरने से पहले मृतक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है। इन सबको आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया है। वही पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी सुरेश चंद्र पर हमला करने का भी आरोप लगाया था। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।