ब्रेकिंग
शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल

कार से निकली इतनी नोटों की गड्डियां कि गिनते-गिनते पुलिस के छूटे पसीने, मंगवाना पड़ा मशीन

KAIMUR: कैमूर पुलिस उस वक्त हैरान-परेशान हो गयी जब कार के अंदर से करोड़ों की गड्डियां मिली। पुलिस शराब खोजने निकली थी लेकिन मिल गयी नोटों की गड्डियां। पुलिस इन नोटों की गिनते-

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर पुलिस उस वक्त हैरान-परेशान हो गयी जब कार के अंदर से करोड़ों की गड्डियां मिली। पुलिस शराब खोजने निकली थी लेकिन मिल गयी नोटों की गड्डियां। पुलिस इन नोटों की गिनते-गिनते परेशान हो गयी। इसके बाद एसपी साहब को नोट गिनने की मशीन मंगवानी पड़ी।


मामला कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र का है जहां होली के पहले पुलिस बड़े पैमाने पर शराब के खिलाफ अभियान को उतरी थी। इसी अभियान के तहत गाड़ियों की जांच की जा रही थी तभी पुलिस की नजर एक स्विफ्ट डिजायर पर पड़ी जिसके अंदर से सवा करोड़ रुपये निकले। पुलिस ने रूपये तो बरामद कर लिए लेकिन नोटों को गिनने में पानी मांगने लगी। अंतत: पुलिस को नोट गिनने वाली मशीन मंगानी पड़ी।


कैमूर के एसपी दिलनवाज अहमद ने एनएच 2 पर होली को लेकर विशेष जांच अभियान में मोहनिया पुलिस को ये सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गाड़ी में बैठे दोनों लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था जो सही जानकारी नहीं दे पाए हैं। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों के मुताबिक ये पैसे इंडिया साड़ी और कंपनी के हैं, लेकिन वो पुलिस को सही जवाब नहीं दे सके हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और इंन्कम टैक्स डिपार्टमेंट को भी सूचना दी है। 


टैग्स