ब्रेकिंग
कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन

गयाजी की जेल में 5 लाख का इनामी शूटर अरमान, यूपी पुलिस ने कोर्ट से मांगी ट्रांजिट रिमांड; परिवार को एनकाउंटर का डर

उमेश पाल हत्याकांड में पांच लाख रुपये के इनामी आरोपी मोहम्मद अरमान के गया जेल में बंद होने की जानकारी के बाद प्रयागराज पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन किया है। अरमान के परिवार ने उसकी सुरक्षा को लेकर आशंका जताई है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रहा पांच लाख रुपये का इनामी शूटर मोहम्मद अरमान बिहार के गयाजी जेल में बंद है। यह जानकारी सामने आने के बाद प्रयागराज पुलिस 30 सितंबर को गया सेंट्रल जेल पहुंची और अरमान की पहचान संबंधी प्रक्रिया पूरी की। यूपी पुलिस ने गयाजी कोर्ट में उसे ट्रांजिट रिमांड पर प्रयागराज ले जाने के लिए आवेदन दिया है।



अरमान पर आरोप है कि 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनरों की हत्या के दौरान वह घटनास्थल पर मौजूद था। यूपी पुलिस की ओर से उसे पांच लाख रुपये का इनामी आरोपी बताया गया है। फरवरी 2026 में भी प्रयागराज पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम, अरमान और साबिर के खिलाफ अदालत के आदेश के बावजूद पेश नहीं होने को लेकर अलग मुकदमा दर्ज किया था।



इधर, अरमान के अधिवक्ता ललित कुमार गुप्ता ने सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है। उनका दावा है कि अरमान को यूपी ले जाने पर उसकी जान को खतरा हो सकता है। परिवार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूछताछ की मांग की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया।



वहीं, परिजनों ने अरमान को निर्दोष बताते हुए निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है। अब प्रयागराज पुलिस की ट्रांजिट रिमांड की कार्रवाई पर सभी की नजर है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता