ब्रेकिंग
'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार

मधुबनी में CSP संचालक से 3.40 लाख की लूट का 24 घंटे में खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार

मधुबनी के बाबूबरही में CSP संचालक से 3.40 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। चार आरोपी गिरफ्तार, 2.36 लाख रुपये समेत हथियार, गांजा और बाइक बरामद।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी जिले में CSP संचालक से हुई 3 लाख 40 हजार रुपये की लूट का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। बाबूबरही थाना क्षेत्र के नागतोली पुल के पास हुई लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट की रकम में से 2 लाख 36 हजार रुपये, तीन देसी कट्टे, तीन जिंदा कारतूस, करीब 2 किलो 500 ग्राम गांजा और दो बाइक बरामद की हैं।


चार आरोपी गिरफ्तार

सीनियर एसपी योगेंद्र कुमार के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में राजकुमार मंडल पर पहले से 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं कारण सफी के खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।


पुलिस के अनुसार, दीपक से हैरान खजौली थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह कथित तौर पर सुपारी किलिंग के एक मामले में शामिल रहा है और जमशेदपुर में 16 वर्ष की सजा काटने के बाद दोबारा अपराध में शामिल हुआ। इस मामले में विजय कुमार राम को भी गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और लूट की घटना में शामिल अन्य लोगों तथा बरामद सामान के संबंध में भी जांच की जा रही है।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट