ब्रेकिंग
कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन ✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦पहाड़ों में भारी बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, NASA के सैटेलाइट ने दिखाई बिहार में आई तबाही की तस्वीर✦बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल✦क्या यही शराबबंदी है? दवा दुकान में बेची जा रही थी शराब, बड़ी खेप के साथ दुकानदार गिरफ्तार ✦Bihar MLC Election: नवल किशोर यादव पटना शिक्षक सीट से छठी बार मैदान में, BJP अध्यक्ष ने दिया उम्मीदवारी का प्रपत्र..5 तारीख को करेंगे नामांकन

बेतिया में घूस लेने के आरोप में मझौलिया अंचल का क्लर्क सस्पेंड, 10 हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल

बेतिया के मझौलिया अंचल कार्यालय के लिपिक रविभूषण प्रसाद श्रीवास्तव को रिश्वत लेने के आरोप में डीएम ने निलंबित कर दिया। 10 हजार रुपये लेने का वीडियो वायरल हुआ था।

बिहार न्यूज
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया के मझौलिया अंचल कार्यालय के निम्नवर्गीय लिपिक रविभूषण प्रसाद श्रीवास्तव को रिश्वत लेने के आरोप में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लिपिक के कार्यालय कक्ष में बातचीत और बगल में खड़े एक व्यक्ति द्वारा राशि दिए जाने का दृश्य सामने आया था।


वीडियो के बातचीत का जो ऑडियो सामने आया है उसमें जमीन संबंधी कार्य के एवज में लिपिक द्वारा 10 हजार रुपये लिए जाने का जिक्र है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के नियम 9(1) के तहत निलंबन की कार्रवाई की है।


निलंबन अवधि में रविभूषण प्रसाद श्रीवास्तव का मुख्यालय गौनाहा प्रखंड निर्धारित किया गया है। साथ ही मझौलिया के अंचल अधिकारी को वायरल वीडियो के आधार पर वार्तालाप का प्रतिलेख तैयार करने और पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।


अंचल अधिकारी को जांच रिपोर्ट के साथ आरोप पत्र गठित कर अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया के माध्यम से उपलब्ध कराने को कहा गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अंचल कार्यालय में हड़कंप की स्थिति है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट