ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

महिला सिपाही से गंदी बात करने वाले दारोगा पर हो गई कार्रवाई, ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में मचा था हड़कंप

BUXAR: बिहार में खाकी वर्दी को दागदार बनाने वाले दारोगा सह परिवहन पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं, इस मामले की जांच को ल

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BUXAR: बिहार में खाकी वर्दी को दागदार बनाने वाले दारोगा सह  परिवहन पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं, इस मामले की जांच को लेकर पीड़ित महिला सिपाही ने डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को पत्र लिखा है. 

इस मामले में बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन ने भी डीजीपी से लिखित शिकायत कर मामले की जांच करने की मांग की. पूरे मामले की जानकारी मिलते ही डीजीपी ने बीएमपी-चार के कमांडेंट धीरज कुमार को जांच का जिम्मा सौंपा है. जिसके बाद जांच के आधार पर सत्येंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है, वहीं आगे की जांच की जा रही है. 

बता दें कि एक महिला सिपाही ने दारोगा पर जबरन फिजिकल रेिलेशन बनाने का आरोप लगाते हुए  एक ऑडियो क्लिप  जारी किया था, जिसमें दारोगा महिला पुलिसकर्मी से अश्लील बात कर रहा था. ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था और आनन-फानन में जांच बैठाया गया था.