ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बक्सर: डायन का आरोप लगाकर दंपत्ति को पीट-पीटकर किया अधमरा, महिला का टूटा हाथ

BAXAR: बक्सर से क्राइम की हैरान कर देने वाली ख़बर सामने आई है. डायन का आरोप लगाकर पति-पत्नी की बुरी तरह से पिटाई की गई है. झोलाछाप डॉक्टर ने डायन के आरोप में दम्पति को पीट-पीट

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

BAXAR: बक्सर से क्राइम की हैरान कर देने वाली ख़बर सामने आई है. डायन का आरोप लगाकर पति-पत्नी की बुरी तरह से पिटाई की गई है. झोलाछाप डॉक्टर ने डायन के आरोप में दम्पति को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया है. पिटाई से पत्नी का हाथ टूट गया वहीं पति बेहोश होकर गिर गया. दंपत्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  

घटना राजपुर थाना इलाके के तियरा गांव की है. परिजनों के मुताबिक गांव के ही एक झोलाछाप डॉक्टर ने घर में घुसकर दंपत्ति की पिटाई की है. दोनों पर डायन का आरोप लगाते हुए गांव के लोगों के साथ डॉक्टर..दंपत्ति के घर आ धमका, जिसके बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर डॉक्टर ने पति-पत्नी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. 


पिटाई से जख्मी पत्नी ने बताया कि वो गांव में एक छोटा सा किराना दुकान चलाकर अपना गुजारा करते हैं. जब वो घर में थे तभी अचानक गांव के कुछ लोगों के साथ झोलाछाप डॉक्टर आ धमका और जमकर मारपीट करते हुए बुरी तरह से दोनों की पिटाई कर दी. पिटाई करने के बाद पीड़ित का पैसा और अन्य सामान छीनकर वो चला गया.


टैग्स