ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बक्सर में दो लड़कों की मिली डेड बॉडी, संदेहास्पद स्थिति में दोनों की मौत

BUXAR : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. बक्सर जिले में दो युवकों की डेड बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में

बक्सर में दो लड़कों की मिली डेड बॉडी, संदेहास्पद स्थिति में दोनों की मौत
First Bihar
2 मिनट

BUXAR :  इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. बक्सर जिले में दो युवकों की डेड बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


मामला बक्सर जिले के बगेन थाना इलाके का है, जहां पुलिस ने धान के खेत से दो लड़कों की डेड बॉडी को बरामद किया है. मृतकों की पहचान बंटू मुसहर (22) और रामेश्वर मुसहर (25) के रूप में की गई है. ये दोनों एकरासी गांव के निवासी थे.


इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि दोनों युवक दो दिन पहले से घर मछली मारने निकले थे. जिसके बाद ये दोनों अपने घर लौटकर नहीं आये. घरवालों ने इनकी काफी खोजबीन की लेकिन दोनों नहीं मिले.


शनिवार को दोनों युवकों की लाश धान के खेत में मिली, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. मामले की सूचना मिलते ही दौरान मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है. बंटू और रामेश्वर की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajay Ray

FirstBihar संवाददाता