ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बक्सर में अपराधियों ने एक टीचर को मारी गोली, तफ्तीश में जुटी पुलिस

BUXAR : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. क्राइम कंट्रोल करने की सारी कोशिशें फेल साबित हो रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बक्सर से जहां अपराधि

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BUXAR : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. क्राइम कंट्रोल करने की सारी कोशिशें फेल साबित हो रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बक्सर से जहां अपराधियों ने एक टीचर को गोली मार दी. गोलीबारी की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात जिले के धनसोई थाना इलाके की है. जहां गोगाही गांव में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक शिक्षक को गोली मार दी. गोली लगने के कारण शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक गोली उनके पैर में लगी है. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने जख्मी शिक्षक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया जा रहा है कि गोगही गांव के रहने वाले शिक्षक धनजी सिंह कुशवाहा को अपराधियों ने गोली मारी है. 


जख्मी शिक्षक धनजी सिंह कुशवाहा ने बताया कि वह धान की फसल को देखने खेत की तरफ गए थे. इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उनको गोली मार दी. पैर में गोली लगने के कारण वह मौके पर ही गिर पड़े. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे. जिन्होंने उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

टैग्स