ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बक्सर में 7 साल की बच्ची के साथ स्कूल में रेप, पड़ोस के ही लड़के ने नाबालिग के साथ की हैवानियत

BUXAR : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नहीं ले रही हैं. बिहार में एक बार फिर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. ताजा मामला बक्सर जिल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BUXAR : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नहीं ले रही हैं. बिहार में एक बार फिर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. ताजा मामला बक्सर जिले का है. जहां एक नाबालिग लड़की के साथ स्कूल में रेप की वारदात सामने आई है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के कोरानसराय थाना इलाके की है. जहां 15 साल के एक किशोरी लड़के ने 7 साल की मासूम बच्ची के साथ स्कूल में रेप किया. मिली जानकारी के मुताबिक मासूम बच्ची गांव में ही मौजूद दुकान पर नमकीन खरीदने के लिए गई थी. तभी गांव के ही एक 15 वर्षीय किशोर ने बच्ची को अकेले देख उसे बहला-फुसला कर पास ही मौजूद बंद पड़े स्कूल में ले गया. वहां उसने जबरन घटना को अंजाम दिया. बक्‍सर महिला थानाध्यक्ष सुशीला कुमारी ने बताया कि दुष्‍कर्म के बाद वह रोती-बिलखती बच्ची को छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद बच्‍ची किसी प्रकार अपने घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी. माता-पिता तुरंत उसे लेकर कोरानसराय थाना पहुंचे और उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई. 


घटना के बारे में जानकारी देते हुए कोरानसराय थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ में आरोपित किशोर ने कबूल किया कि उसने दुष्‍कर्म किया है. वहीं पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि बच्ची की मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है. आगे की जिम्मेदारी महिला थाना को दी गई है. महिला थानाध्यक्ष सुशीला कुमारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद बच्‍ची की मेडिकल जांच कराई गई. अब महिला पुलिस द्वारा बच्ची का कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है.