ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार: तेज रफ्तार पुलिस वैन ने कई लोगों को रौंदा, ग्रामीणों के हमले में थानेदार समेत चार जवान घायल

BUXAR: खबर बक्सर से आ रही है, जहां अनियंत्रित पुलिस वैन ने कई लोगों को रौंद डाला। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मत गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। घटना से गुस्साए लोगों ने

बिहार: तेज रफ्तार पुलिस वैन ने कई लोगों को रौंदा, ग्रामीणों के हमले में थानेदार समेत चार जवान घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: खबर बक्सर से आ रही है, जहां अनियंत्रित पुलिस वैन ने कई लोगों को रौंद डाला। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मत गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस वैन पर पथराव कर दिया। पथराव की इस घटना में थानेदार समेत चार लोग घायल हो गए। घटना डुमरांव शहर की है।


बताया जा रहा है कि डुमरेजनी माई रोड़ पर दुर्घटना की खबर मिलने के बाद डुमराव थानेदार और एसडीपीओ घटनास्थल पर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस वैन के चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित पुलिस वैन वे सड़क किनारे जा रहे कई लोगों को रौंद डाला।


घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया और वैन पर पथराव शुरू कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। पथराव की इस घटना में थानेदार दिनेश मालाकार को गम्भीर चोट आई है वहीं तीन अन्य जवान घायल हो गए हैं। 


वहीं सड़क से गुजर रहे अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले पर बक्सर एसपी मनीष कुमार ने कहा है कि पुलिस अधिकारियों ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक पुलिस वैन का ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह हादसा हुआ है।