ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, 50 साल के शख्स की पीट-पीटकर हत्या

BUXAR: खबर बक्सर से आ रही है, जहां जमीनी विवाद में हुई मारपीट के दौरान एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि चार घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, 50 साल के शख्स की पीट-पीटकर हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: खबर बक्सर से आ रही है, जहां जमीनी विवाद में हुई मारपीट के दौरान एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि चार घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार की देर रात दो पाटीदारों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के गगौरा गांव की है।


मृतक की पहचान गगौरा गांव निवासी 50 वर्षीय भदेशर यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भदेशर यादव और रामाशीष यादव के बीच जमीन के बंटवारा को लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। बीते बुधवार की रात किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट की इस घटना में भदेशर यादव समेत उनके परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने भदेशर यादव की गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। इससे पहले कि परिजन भदेशर यादव को वाराणसी लेकर पहुंचते बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है।