ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: घर के बाहर सो रहे शख्स की बेरहमी से हत्या, पास सो रहे बेटे को नहीं लगी भनक

BUXAR: बक्सर में बेखौफ अपराधियों ने घर के बाहर सो रहे शख्स की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त मृतक के साथ उसका 8 साल का बेटा भी सो रहा था लेकिन उसे पिता की हत्या की भनक

बिहार: घर के बाहर सो रहे शख्स की बेरहमी से हत्या, पास सो रहे बेटे को नहीं लगी भनक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: बक्सर में बेखौफ अपराधियों ने घर के बाहर सो रहे शख्स की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त मृतक के साथ उसका 8 साल का बेटा भी सो रहा था लेकिन उसे पिता की हत्या की भनक तक नहीं लगी और रातभर पिता के शव के साथ सोया रहा। परिजनों को शनिवार की सुबह घटना की जानकारी हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक शख्स हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था। घटना सिकरौल थाना क्षेत्र के रेंका पांडेयपुर गांव की है।


मृतक की पहचान रेंका पांडेयपुर गांव निवासी अक्षय पाण्डेय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य सोने के लिए घर के भीतर चले गए थे। मृतक अक्षय पांडेय घर के दरवाजे के पास चटाई बिछाकर अपने आठ साल के बेटे के साथ सोया हुआ था। इसी दौरान देर रात बदमाश वहां पहुंचे और गला रेतकर अक्षय पांडेय को मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान मृतक का बेटा उसके पास गहरी नींद में सोया रहा।


शनिवार की सुबह जब परिवार के लोगों ने घर का दरवाजा खोला तो अक्षय पांडेय का खून से लथपथ शव देखकर उनके पैरों तले से जमीन खीसक गई और परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक शराब के मामले में पकड़ा गया था और हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था।