ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : भतीजे ने भाला घोंपकर ले ली चाचा की जान : खेती के पैसों को लेकर चल रहा था विवाद

BUXAR : बक्सर में एक भतीजे ने भाला घोंप कर अपने चाचा को मौत के घाट उतार दिया। मृतक अपने घर में अकेले रहता था। आरोपी भतीजा शराब के नशे में चाचा के घर पहुंचा और किसी बात को लेकर वह च

बिहार : भतीजे ने भाला घोंपकर ले ली चाचा की जान : खेती के पैसों को लेकर चल रहा था विवाद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR : बक्सर में एक भतीजे ने भाला घोंप कर अपने चाचा को मौत के घाट उतार दिया। मृतक अपने घर में अकेले रहता था। आरोपी भतीजा शराब के नशे में चाचा के घर पहुंचा और किसी बात को लेकर वह चाचा से झगड़ा करने लगा। इसी दौरान उसने चाचा के सीने में भाला घोंप दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना मुरार थानाक्षेत्र के वैसे गांव की है।


मृतक की पहचान 58 वर्षीय ललन यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक ललन यादव के दोनों बेटे किसी निजी संस्थान में नौकरी करते हैं और घर पर ललन यादव अकेले रहते थे। ललन यादव ने अपना खेत अपने गोतिया को जोतने के लिए बटाईं दे रखा था। गोतिया से खेती के पैसों को लेकर विवाद उसका चल रहा था और उसी विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी लाल बाबू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल भाला को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी से कड़ी पूछताछ में जुटी है। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।