ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार: सेना के रिटायर्ड जवान ने शख्स के प्राइवेट पार्ट में मारी गोली, आपसी विवाद में वारदात को दिया अंजाम

BUXAR: खबर बक्सर से आ रही है, जहां आपसी विवाद को लेकर एक पूर्व सैनिक ने एक शख्स के प्राइवेट पार्ट में गोली मार दी।आनन-फानन में घायल शख्स को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कर

बिहार: सेना के रिटायर्ड जवान ने शख्स के प्राइवेट पार्ट में मारी गोली, आपसी विवाद में वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: खबर बक्सर से आ रही है, जहां आपसी विवाद को लेकर एक पूर्व सैनिक ने एक शख्स के प्राइवेट पार्ट में गोली मार दी।आनन-फानन में घायल शख्स को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना नावानगर थाना क्षेत्र के वायना गांव की है।


बताया जा रहा है कि वायना गांव निवासी शशिकांत गोस्वामी और उसके पड़ोस में रहने वाले सेना के पूर्व जवान राजेश गिरी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि गुस्सा पूर्व सैनिक राजेश गिरी ने अपने लाइसेंसी हथियार से शशिकांत गोस्वामी के प्राइवेट पार्ट में गोली मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी शशिकांत गोस्वामी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घायल शशिकांत के मुताबिक वे आरा से अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने के बाद गांव लौटे थे। घर पहुंचने पर देखा कि उनके चचेरे भाई के साथ पूर्व सैनिक राजेश गिरी किसी बात को लेकर गाली गलौज कर रहा था। शशिकांत बीच-बचाव करने पहुंचे, तभी पूर्व सैनिक ने फायरिंग कर दी और गोली शशिकांत के प्राइवेट पार्ट में जा लगी।उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।