ब्रेकिंग
छात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानसद्भावना एक्सप्रेस में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, होटल मैनेजर समेत 4 गिरफ्तारसैटेलाइट टाउनशिप का विरोध: मंत्री के सामने जमीन मालिकों ने की नारेबाजी, कहा..'निकलो खेत खलिहानों से जंग लड़ों बेइमानों से' सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचा

बिहार: गोली मारकर 20 साल के युवक की हत्या, बगीचे में आम तोड़ने गया था चंदन

BUXAR: बक्सर में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक अपने दोस्तों के साथ आम तोड़ने के लिए बगीचे में गया था। इसी दौरान बोलेरो सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी और म

बिहार: गोली मारकर 20 साल के युवक की हत्या, बगीचे में आम तोड़ने गया था चंदन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: बक्सर में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक अपने दोस्तों के साथ आम तोड़ने के लिए बगीचे में गया था। इसी दौरान बोलेरो सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव गांव स्थित हाई स्कूल के पास की है।


मृतक युवक की पहचान अरियांव गांव निवासी अमरेश सिंह के 20 वर्षीय बेटे चंदन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे चंदन अपने तीन दोस्तों के साथ आम तोड़ने के लिए गया था। चंदन अपने दोस्तों के साथ आम तोड़ रहा था, तभी बोलेरो सवार बदमाश मौके पर पहुंचे और चंदन को गोली मारकर वहां से भाग निकले। चंदन के दोस्तों ने घर आकर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी।


परिजन और बड़ी संख्या में गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में चंदन को डुमरांव अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चंदन को देखने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले के छानबीन में जुट गई है। किस कारण से चंदन की हत्या की गई फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।