ब्रेकिंग
गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार करना राजद विधायक को पड़ गया भारी, संतुलन बिगड़ते ही पानी में गिरे धड़ाम से✦Bihar Education Department : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब महिला शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी मनमानी, CK अनिल ने जारी किए नए निर्देश✦गर्ल्स हॉस्टल में 'चोटी कटवा' का आतंक! 13 छात्राओं के बाल काटे, रात में सोने से डर रहीं लड़कियां✦Bihar News : पालीगंज CO के खिलाफ होगा एक्शन, BLT के आदेश को भी रद्दी की टोकरी में डाल दिया था...✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार करना राजद विधायक को पड़ गया भारी, संतुलन बिगड़ते ही पानी में गिरे धड़ाम से✦Bihar Education Department : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब महिला शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी मनमानी, CK अनिल ने जारी किए नए निर्देश

बक्सर में बॉयफ्रेंड के साथ भागी बेवफा पत्नी, पति को बोली- मेरे बिना रहना सीख लीजिये, दोनों बच्चों को संभालिएगा

BUXAR : बिहार के बक्सर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी आश्चर्यचकित करने वाली है. जिसके बारे में जानकार आप हक्के-बक्के रह जायेंगे. दरअसल तीन बच्चों की मां अपने बॉयफ्रेंड के

बक्सर में बॉयफ्रेंड के साथ भागी बेवफा पत्नी, पति को बोली- मेरे बिना रहना सीख लीजिये, दोनों बच्चों को संभालिएगा
First Bihar
3 मिनट

BUXAR : बिहार के बक्सर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी आश्चर्यचकित करने वाली है. जिसके बारे में जानकार आप हक्के-बक्के रह जायेंगे. दरअसल तीन बच्चों की मां अपने बॉयफ्रेंड के साथ पति को छोड़कर भाग गई है. महिला के जाने के बाद उसके पति और दो बच्चों की हालत बुरी हो गई है. पति से बेवफाई करने वाले महिला अपने साथ एक बेटे को लेकर गई है.


घटना बिहार के बक्सर जिले की है, जहां डुमरांव नगर इलाके में रहने वाली एक व्यक्ति की पत्नी अपने प्रेमिक के साथ फरार हो गई है. महिला के तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक बच्चे को वो अपने साथ ले गई है. महिला ने अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर बाकी का जीवन अपने प्रेमी के साथ गुजारने का निर्णय ले लिया है. पति के प्यार को ठुकरा कर महिला बाकि का जीवन अपने आशिक के साथ बिताने और नई जिंदगी का सफर तय करने निकल चुकी है. 


बताया जा रहा है कि महिला कई दिनों से किसी गैर मर्द के साथ रिलेशनशिप में थी. धीरे-धीरे वह प्रेमी के प्यार में खोटी चली गई और एक दिन उसने आशिक के साथ भागने का फैसला कर लिया. एक रात महिला प्रेमी के साथ मिलकर 2 लाख से ज्यादा के जेवरात और 4 साल के बेटे को लेकर घर से भाग गई. महिला के इस कदम की काफी आलोचना हो रही है. 


महिला का पति बेटे की तलाश में ढाई महीने से चक्कर लगा रहा है लेकिन न तो महिला मिल रही है और न ही वह बच्चा, जिसे वह अपने साथ लेकर गई है. उधर बेरहम मां को न तो अपने बच्चों की फिक्र थी और न ही अपने पति की. वह तो केवल प्रेमी के प्यार में अंधी है. पीड़ित पति ने ने बेटे और पत्नी की बरामदगी को लेकर बक्सर पुलिस से गुहार लगाई है.

टैग्स