ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

बिल्डर आलोक शर्मा हत्याकांड का खुलासा: महिला समेत 5 गिरफ्तार,10 लाख की सुपारी किसने दी जानिए..

PATNA: दानापुर के रूपसपुर थाना इलाके में धनतेरस के दिन चुल्हाईचक के पास दिनदहाड़े आलोक शर्मा नामक बिल्डर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 4 अपराधियों ने कार पर सवार बिल्डर और

बिल्डर आलोक शर्मा हत्याकांड का खुलासा: महिला समेत 5 गिरफ्तार,10 लाख की सुपारी किसने दी जानिए..
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: दानापुर के रूपसपुर थाना इलाके में धनतेरस के दिन चुल्हाईचक के पास दिनदहाड़े आलोक शर्मा नामक बिल्डर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 4 अपराधियों ने कार पर सवार बिल्डर और बीजेपी नेता आलोक शर्मा को गोलियों से छलनी कर दिया था जिसके कारण मौके पर ही बिल्डर की मौत हो गयी। घटना के दो दिन बाद पटना पुलिस ने आलोक शर्मा हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। 


पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए पटना पुलिस ने महिला समेत 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आलोक शर्मा के पार्टनर मंटू शर्मा की पहले ही हत्या हो गयी थी। मंटू शर्मा के भाई संजीव को आलोक शर्मा पर भाई की हत्या कराये जाने का शक था। 


इसलिए अपने भाई मंटू शर्मा की हत्या का बदला लेने के लिए संजीव ने पेशेवर शूटरो को दस लाख की सुपारी दी थी। सुपारी मिलने के बाद पेशेवर शूटरों ने शुक्रवार को आलोक शर्मा को गोलियों से भून डाला जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। पटना पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्टल और 2 कट्टा बरामद किया है। हालांकि कुछ शूटर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।