ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

Bihar News: सरस्वती पूजा के चंदा को लेकर भारी बवाल, बिहार यूनिवर्सिटी में जमकर हुई मारपीट; कई गाड़ियों के शीशे तोड़े

Bihar News: मुजफ्फरपुर स्थित बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कैंपस में भारी बवाल हो गया है. सरस्वती पूजा के चंदा के पैसों को लेकर बाहरी लड़कों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है.

Bihar News
बीआऱए बिहार यूनिवर्सिटी में मारपीट
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में भारी बवाल हुए है। सरस्वती पूजा के चंदा को लेकर छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस दौरान पथराव भी किया गया, जिसमें कई गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं। सोशल साइंस विभाग के परिसर में असामजिक तत्वों ने मारपीट की है।


बताया जा रहा है कि सरस्वती पूजा के चंदा को लेकर बाहरी लड़कों ने विश्वविद्यालय कैंपस में घुसकर मारपीट की है। मारपीट की घटना में एक छात्र के घायल होने की खबर है। मारपीट और पत्थरबाजी के दौरान पूरा यूनिवर्सिटी कैंपस रणक्षेत्र में बदल गया। इस दौरान असामाजिक तत्वों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में तोड़फोड़ भी की है।


विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस को देखते ही बाहरी छात्र मौके से फरार हो गए। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस यूनिवर्सिटी कैंपस में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमला करने वाले उपद्रवियों की पहचान कर रही है।