ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

BPSC Protest: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना DM का बड़ा एक्शन...केस दर्ज करने साथ-साथ धरना हटाने का दिया आदेश

BPSC Protest: प्रशांत किशोर आज 2 जनवरी को गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के समक्ष धरना पर बैठ गए हैं. इसके बाद पटना डीएम सख्त हो गए हैं. जिला प्रशासन ने धरना को गैरकानूनी घोषित कर दिया है.

BPSC Protest:
प्रशांत किशोर का धऱना
© Self
Viveka Nand
2 मिनट

BPSC Protest: बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर प्रशांत किशोर गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति के समक्ष धरना पर बैठे हैं. इसके बाद विवाद बढ़ गया है. पटना डीएम चंद्रशेखऱ सिंह ने चेताते हुए कहा कि गांधी मूर्ति से उठ जाएं, वरना कार्रवाई की जायेगी.

पटना के जिलाधिकारी की तरफ से कहा गया है कि जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर अपने 150 कार्यकर्ताओं के साथ गांधी मैदान, पटना स्थित गांधी मूर्ति के समीप 5-सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं. पटना उच्च न्यायालय के आदेशानुसार धरना-प्रदर्शन के लिए गर्दनीबाग में स्थल चिन्हित किया गया है. सात वर्षों से सभी राजनैतिक दल अपनी मांगों को लेकर उसी चिन्हित स्थल पर धरना-प्रदर्शन आयोजित करते हैं। 

प्रशांत किशोर द्वारा बिना अनुमति के प्रतिबंधित एवं अनधिकृत स्थल पर धरना देना ग़ैर-क़ानूनी एवं स्थापित परंपरा के विपरीत है. इसके लिए उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए नोटिस निर्गत किया जा रहा है. साथ ही धरना कार्यक्रम को निर्धारित स्थल गर्दनीबाग में स्थानांतरित करने को कहा जा रहा है, अन्यथा आगे विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता