ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बीपी ठीक कराने बाबा के पास पहुंची महिला, चाकू की नोक पर पाखंडी ने किया बलात्कार

JAIPUR : कोरोना संकट के बीच आपराधिक घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं. दरअसल सबको हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है. राजस्थान के बाड़मेर में एक विवाहित महिला के साथ र

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

JAIPUR : कोरोना संकट के बीच आपराधिक घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं. दरअसल सबको हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है. राजस्थान के बाड़मेर में एक विवाहित महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है. बीमारी का इलाज कराने के नाम पर बाबा ने चाकू की नोक पर महिला से बलात्कार किया है.


मामला बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना इलाके का है. जहां एक बाबा ने विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म किया. बताया जा रहा है कि अंधविश्वास के चक्कर में पड़कर एक महिला ढोंगी बाबा के पास अपना इलाज कराने पहुंची थी. पीड़ित महिला रक्तचाप जैसी बीमारी से परेशान थी. बीमारी का इलाज कराने के लिए महिला के परिजनों ने डॉक्टर के पास ना जाकर एक बाबा के पास इलाज के लिए चले गए. जहां पर बाबा ने महिला की इज्जत को तार-तार कर दिया.


घटना को लेकर जानकारी मिली है कि महिला के परिजनों से कहा है कि महिला को भूत लगा हुआ है और उसके शरीर से आत्मा निकालनी पड़ेगी. फिर बाबा महिला के पति और परिवार के सदस्यों को करीब एक किलोमीटर दूर सड़क पर बिठाकर शमशान घाट में शरीर से आत्मा निकालने की बात बोलकर महिला को ले गया. जहां चाकू की नोंक पर बाबा ने विवाहित महिला के साथ बलात्कार किया. सड़क पर बैठे ज्यादा समय होने पर जब विवाहिता का पति और परिजन शमशान घाट पहुंचे तो उनकी आंखें फटी रह गईं. फिर उन्होंने बाबा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी बाबा को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने महिला का मेडिकल करवा कर जांच शुरू कर दी है.

टैग्स